Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने अवैध रूप से पिस्टल रखने के मामले में तीन युवकों को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत छह कारतूस बरामद

मानगो थाना पुलिस ने अवैध रूप से पिस्टल रखने के मामले में तीन युवकों को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत छह कारतूस बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने अवैध रूप से पिस्टल रखने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार होने वाले युवकों में आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड केजीएन कॉलोनी का रहने वाला शाहनवाज अंसारी, जाकिर नगर का रहने वाला अदीब और केजीएन कॉलोनी का रहने वाला शहजादा शामिल हैं। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ संजू उर्फ संजय मुखर्जी भी था। जो पुलिस को देखते ही फरार हो गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। शाहनवाज, अदीब और शहजादा को जेल भेज दिया गया है। संजू की तलाश की जा रही है। मानगो थाना पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि केला बागान के पास अजवा बुर्ज अपार्टमेंट के फोर्थ फ्लोर में कुछ युवक मौजूद हैं। इनके पास पिस्टल है। इस पर पुलिस ने छापामारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें- उत्पाद विभाग की टीम ने बहरागोड़ा व घाटशिला इलाके के कई गांव में की छापामारी, अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज की FIR, साकची में दी जानकारी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply