Home > Jamshedpur > मानगो के खुदीराम बोस चौक पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रक, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

मानगो के खुदीराम बोस चौक पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रक, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के खुदीराम बोस चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोट आई है। वह तो अच्छा हुआ कि यह घटना शनिवार की देर रात हुई अगर दिन में होती तो जानमाल का काफी नुकसान हो सकता था। ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हुआ है। घटना की जानकारी पर ट्रैफिक पुलिस ट्रक हटवाने के प्रयास में जुटी है। बताते हैं कि यह ट्रक साकची से मानगो के डिमना की तरफ जा रहा था।
इसे भी पढ़ें- जेएनएसी ने साकची व बिष्टुपुर में सचदेवा सैमसंग शोरूम व हीरोहोंडा शोरूम समेत 5 भवनों पर की कार्रवाई

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply