Home > Crime > आदिवासियों ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में स्टीफन टुडू उनकी पत्नी अप्सरा मुर्मू पर दर्ज कराई एफआईआर, मरांग बुरु को शैतान बताने का मामला + वीडियो

आदिवासियों ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में स्टीफन टुडू उनकी पत्नी अप्सरा मुर्मू पर दर्ज कराई एफआईआर, मरांग बुरु को शैतान बताने का मामला + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आदिवासियों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना जाकर स्टीफन टुडू, उनकी पत्नी अप्सरा मुर्मू और महुलबना चर्च के पादरी डोमिनिक टुडू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सुनील हेंब्रम ने बताया कि सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अप्सरा मुर्मू ने एक गीत अपलोड किया है। इसमें मरांग बुरु को शैतान बताया गया है। यह गीत दुमका जिले के जामा प्रखंड के महुलबना मिशन चर्च में पादरी डोमिनिक टुडू की मौजूदगी में गाया गया है। इसको 10 अप्रैल को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

सुनील हेंब्रम ने बताया कि इस गीत का बोल है कि यीशु मसीह के साथ मरांगबुरू शैतान ने लड़ाई लड़ी। गाने में मरांग बुरु को शैतान कहा गया है। जबकि, मरांग बुरु संथाली समुदाय के प्राकृतिक भगवान के रूप में माने जाते हैं। इससे आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। इस पर अप्सरा मुर्मू, उनके पति स्टीफन टुडू और पादरी डोमिनिक टुडू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।


इसे भी पढ़ें- मकान के विवाद में कदमा के शास्त्री नगर के रहने वाले युवक को मारपीट कर कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO