Home > Crime > मकान के विवाद में कदमा के शास्त्री नगर के रहने वाले युवक को मारपीट कर कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज

मकान के विवाद में कदमा के शास्त्री नगर के रहने वाले युवक को मारपीट कर कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के रहने वाले कमलाकांत सिंह को उनके बेटे मनोज कुमार सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया है। उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। घटना के पीछे मकान का विवाद बताया जा रहा है। कमलाकांत सिंह ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति के निधन के बाद वह उसके घर गए थे। तभी उनकी बहू गुड़िया कुमारी ने उन्हें पकड़ लिया और उनके बेटे मनोज कुमार सिंह ने बेस बैट से लेकर हमला कर दिया। कमलाकांत सिंह ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर बच्चों को पाला। बेटा ही उनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। बेटे का इचागढ़ में नर्सिंग होम है।
बर्मामाइंस के हाईटेक इंग्लिश स्कूल से बिजली के सामान की चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के विनोबा भावे आश्रम के पास हाईटेक इंग्लिश स्कूल में बिजली के सामान की चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को आरोपी सन्नी यादव को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से बिजली का तार, कंट्रोल पैनल और स्क्रू ड्राइवर बरामद किया है। इस मामले में स्कूल के प्राचार्य रुपाई मांझी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा की रहने वाली पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा पहुंची एसएसपी ऑफिस, जाति सूचक शब्द कह जाने के मामले में कार्रवाई की मांग

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी