Home > Entertainment > आम बागान में डिज्नीलैंड मेले की पार्किंग से कार चोरी मेला घूमने आए तो रहे सावधान + वीडियो

आम बागान में डिज्नीलैंड मेले की पार्किंग से कार चोरी मेला घूमने आए तो रहे सावधान + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के आम बागान फनवर्ल्ड डिज्नीलैंड मेला के आसपास चोर मंडरा रहे हैं। गुरुवार की रात टेल्को के रोहन गोराई की कार चोरों ने पार कर दी है। रोहन गोराई ने डिज्नीलैंड मेला के सामने पार्किंग में गाड़ी लगाई थी और अंदर मेला देखने चले गए। वापस आए तो देखा उनकी कार गायब है। पार्किंग के लोगों का कहना है कि कार चोरी होने की उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। जबकि रोहन गोराई का कहना है की पार्किंग में गाड़ी इसीलिए खड़ी की जाती है कि पार्किंग मालिक उसकी देखरेख करें। रोहन गोराई ने बताया कि कार खड़ी कर उन्होंने अपना टोकन मांगा तो पार्किंग वाले ने कहा कि मेला घूम कर आओ तो पैसा लेंगे। टोकन नहीं देंगे। अब कार चोरी हो गई तो कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस रोहन गोराई से भी पूछताछ कर रही है कि उसकी कार कहां से खरीदी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


इसे भी पढ़ें- आदिवासियों ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में स्टीफन टुडू उनकी पत्नी अप्सरा मुर्मू पर दर्ज कराई एफआईआर, मरांग बुरु को शैतान बताने का मामला

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply