Home > Jamshedpur > भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेसियों ने साकची में फूंका पुतला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का है आरोप

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेसियों ने साकची में फूंका पुतला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का है आरोप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगा है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेसियों ने साकची गोल चक्कर पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया और इन पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला भी फूंका गया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजीत आनंद और जिला महामंत्री अपर्णा गुहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला महामंत्री अपर्णा गुहा ने कहा कि देश की महिला पहलवान देश का नाम रोशन कर चुकी हैं और ऐसी महिला के साथ भाजपा के सांसद ने यौन शोषण किया है। लेकिन केंद्र सरकार और भाजपा इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि सांसद बृजभूषण शरण पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा हो। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, शिल्पी चक्रवर्ती, अवधेश सिंह, संध्या दास, बेबी, सामंत कुमार, राकेश साहू, रंजीत सिंह, मनोज झा, केके शुक्ला आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – रांची में प्रदेश हज कमेटी की बैठक में पहुंचे जमशेदपुर के झामुमो नेता शेख बदरुद्दीन, एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहने का हुआ फैसला

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply