Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडूंगरी में अधेड़ ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडूंगरी में अधेड़ ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के जिला टुइलाडुंगरी में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस ने फांसी लगाई है उसका नाम रंजीत रजक है। उसकी उम्र 48 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रंजीत रजक ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल पाया है। बताते हैं कि रंजीत रजक ने कमरे में सीलिंग फैन के सहारे फांसी लगाई है। उसने गर्दन में साड़ी का फंदा बनाया और सीलिंग फैन से बांधकर झूल गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बनाते हैं कि रंजीत रजक बढई का काम जानता था। लेकिन, वह इन दिनों बेरोजगार था। वह दारू भी खूब पीता था।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक, सभी को अपने घर पर कांग्रेस का झंडा लगाने का निर्देश

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा