Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक, सभी को अपने घर पर कांग्रेस का झंडा लगाने का निर्देश

बिष्टुपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक, सभी को अपने घर पर कांग्रेस का झंडा लगाने का निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर में कांग्रेस के जिला कार्यालय तिलक पुस्तकालय में बुधवार को हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन किया गया। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी भी शामिल हुए। इन सभी को जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया है। जिले के सभी उपाध्यक्षों को एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस द्वारा बताए गए सभी कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। कई आंदोलन चलाए जाएंगे। यह आंदोलन विधानसभा वार और प्रखंड वार चलेंगे। जिले के महामंत्रियों को प्रखंड स्तर पर इन आंदोलन और कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला सचिव भी बनाए जाएंगे। यह जिला सचिव मंडल स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालेंगे। बूथ स्तर की कमेटी को भी मजबूत बनाएंगे। सभी पदाधिकारियों को अपने घर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाने का निर्देश दिया गया है और पदाधिकारियों को दिया गया है कि वह अपने अपने इलाके में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याओं को हल करें। इस बैठक में प्रदेश सचिव खगेंद्र चंद्र महतो, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान, योगेंद्र सिंह यादव, शफी अहमद खान, जसवंत सिंह जग्गी, अरविंद रजक, राहुल गोस्वामी, संतोष पांडे आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – साकची के मस्जिद ए रहमान के पेश इमाम के मेहमानों को रामगढ़ में रात को बस से उतारा, एसएसपी से होगी शिकायत + वीडियो

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा