Home > Business > असंगठित कर्मचारी मजदूर कामगार यूनियन ने केबल टाउन में आयोजित किया मजदूरों से संवाद कार्यक्रम

असंगठित कर्मचारी मजदूर कामगार यूनियन ने केबल टाउन में आयोजित किया मजदूरों से संवाद कार्यक्रम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मजदूरों से संवाद स्थापित करने का था। कार्यक्रम केबल टाउन में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में आए मजदूरों से झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बात की और उनकी समस्याएं जानीं। पदाधिकारियों ने बताया कि मजदूरों की समस्याएं सुनी गई हैं। उनको हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि मजदूर दिवस मजदूरों के लिए खास होता है। इसीलिए इस दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारी खड़े हैं।
कांग्रेस पार्टी ही मजदूरों का हित सोचती है : झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के संगठन सचिव
झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुल्तान अहमद ने मजदूर दिवस के मौके पर कहा है कि कांग्रेसी एकमात्र पार्टी है जो मजदूरों के हित का ध्यान रखती है। मजदूरों के लिए कार्यक्रम आयोजित करती है और मजदूरों के लिए संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस खुद राहुल गांधी ने बनाई है और इसके जरिए वह मजदूरों का हित कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा के बारीडीह मिथिला कॉलोनी के रहने वाले सीआरपीएफ जवान को दिया गया गार्डन आना ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह