Home > Crime > जुगसलाई में सड़क दुर्घटना में बेलडीह चर्च के छात्र की मौत के आरोपी बस ड्राइवर को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, परिजनों ने एसएसपी व डीसी से की शिकायत+ वीडियो

जुगसलाई में सड़क दुर्घटना में बेलडीह चर्च के छात्र की मौत के आरोपी बस ड्राइवर को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, परिजनों ने एसएसपी व डीसी से की शिकायत+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई में पावर हाउस गेट के पास गुरुवार को लोयोला स्कूल की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इस सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार बेलडीह चर्च स्कूल के कक्षा 8 के छात्र ललित प्रसाद की मौत हो गई थी। जबकि उनके पिता विकास प्रसाद घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने जुगसलाई थाने में स्कूल बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने स्कूल बस को तो जब्त कर लिया है। लेकिन ड्राइवर अभी तक फरार है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों की मांग है कि पुलिस बस के मालिक को पकड़े और उनसे परिवार के लोगों को मुआवजा दिलवाए। मृतक की मौसी पिंकी साहू ने बताया कि बस चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। उन्होंने कहा कि मान लें कि बस चालक से गलती से एक्सीडेंट हो गया। लेकिन, वह घटनास्थल पर बच्चे को तड़पता छोड़ कर क्यों भाग गया। उनका कहना है कि अगर बस चालक वहां रुक जाता और बच्चे को टीएमएच लेकर चला जाता तो ललित प्रसाद की मौत नहीं होती। पिंकी साहू ने बताया कि मृतक के पिता विकास प्रसाद का पैर फैक्चर हो गया है और शरीर में कई जगह चोट है। पैर फ्रैक्चर होने के बाद भी किसी तरह विकास प्रसाद स्कूटी से अपने बच्चे को टीएमएच ले गए थे।


इसे भी पढ़ें – उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान खतरे में, अज्ञात लोग बुलडोजर लगाकर खोद रहे कब्रिस्तान, बनाई जा रही सड़क व नाली

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply