Home > Jamshedpur > कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 के रहने वाले दंपति और उनकी बेटी सड़क हादसे में बिष्टुपुर में घायल, टीएमएच में भर्ती

कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 के रहने वाले दंपति और उनकी बेटी सड़क हादसे में बिष्टुपुर में घायल, टीएमएच में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर एक के रहने वाले दंपति और उनकी बेटी सड़क हादसे में मंगलवार को घायल हो गए हैं। दंपति अपनी बाइक नंबर JH-05D 5039 से कहीं जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। एक राहगीर ने घायल अवस्था में उन्हें उठाया और सभी को आटो से टीएमएच ले जाया गया और टीएमएच में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। महिला के सर पर चोट है। महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल है। बताते हैं कि महिला का पति जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में काम करता है। बच्ची के पैर में चोट आई‌ है।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील चैट वीडियो मामले में भाजपा नेता विकास सिंह बोले- पैसे और पावर के दम पर मामले की लीपापोती में जुट गए हैं मंत्री + वीडियो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO