Home > Jamshedpur > साकची व मानगो समेत शहर भर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, ईदगाह व मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज

साकची व मानगो समेत शहर भर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, ईदगाह व मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार को ईद का पर्व पूरे धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। शहर के साकची जामा मस्जिद, धतकीडीह बड़ी मस्जिद, मक्का मस्जिद, मानगो बारी मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, मुंशी मोहल्ला मस्जिद, जुगसलाई ईदगाह, मानगो ईदगाह, धतकीडीह ईदगाह, आमबागान ईदगाह आदि में ईद की नमाज पढ़ी गई।

ईद की नमाज में खुतबा पढ़ा गया। खुतबे में उलमा ने लोगों को दीन की बातें बताईं और उन में कुर्बानी का जज्बा पैदा किया। देश और प्रदेश की तरक्की व खुशहाली की दुआ भी की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक ईद की नमाज का सिलसिला चला। इसके बाद लोग एक दूसरे के घरों में गए और सेवइयां खाईं।
इसे भी पढ़ें- कदमा के शास्त्री नगर समेत शहर की सभी जामा मस्जिदों में पुलिस के पहरे में शांतिपूर्वक हुई अलविदा जुमा की नमाज़

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील