Home > Jamshedpur > कदमा के न्यू रानी कुदर की इकरा मस्जिद में नमाज से तरावी मुकम्मल होने पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

कदमा के न्यू रानी कुदर की इकरा मस्जिद में नमाज से तरावी मुकम्मल होने पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा के न्यू रानी कुदर मस्जिद में 27 दिन की नमाजे तराबी मुकम्मल हो गई। नमाज ए तराबी के मुकम्मल होने के बाद यहां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां तराबीह की नमाज हाफिज कारी मुस्तफा रजा अजहरी ने पढ़ाई। इकरा मस्जिद में कई साल से महताब आलम पेश इमामत कर रहे हैं। उन्हीं की देखरेख में मदरसा अजीजुल इस्लाम भी चलता है। जहां बच्चे तालीम हासिल कर रहे हैं। इस साल 7 बच्चों ने कुरान शरीफ की तालीम पूरी की है। सम्मान समारोह में मस्जिद के अध्यक्ष औरंगजेब खान, उपाध्यक्ष तौफीक खान और हाजी अजीज अहमद ने हाफिज कारी मुस्तफा रजा अजहरी और मस्जिद के पेश इमाम महताब आलम व खादिम मोहम्मद रहीम को पगड़ी पहनाई और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मस्जिद में 7 लोग एतकाफ पर बैठे हुए हैं, जो ईद की चांद की शहादत होने के बाद मस्जिद से बाहर आएंगे। एतिकाफ में बैठने वालों में मोहम्मद इरफान, मोहम्मद तनवीर, इरफान आलम, मोहम्मद अर्सलान, मोहम्मद नवाज, नदीम, हाजी मोहम्मद शमी आदि हैं। कुरआन शरीफ की तालीम मुकम्मल करने वाले बच्चों में मोहम्मद रफी, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद फैज, मोहम्मद अयाज, सायमा, अफशां परवीन आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क में कार से घूमने आई महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए बदमाश, पर्स में था एप्पल का फोन और ₹2000

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग