Home > Crime > कपाली ओपी के हांसाडुंगरी में बतख का बच्चा घर लाने गए किशोर को पीटा, पूछने पर मां पर किया चापड़ से हमला

कपाली ओपी के हांसाडुंगरी में बतख का बच्चा घर लाने गए किशोर को पीटा, पूछने पर मां पर किया चापड़ से हमला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली ओपी के हांसाडुंगरी में बतख का बच्चा लाने गए किशोर को अहमद नामक युवक ने पीट दिया। बच्चा रोता हुआ अपने घर गया और अपनी मां सबीना से बताया। इसके बाद उसकी मां सबीना अहमद के पास पहुंची और पूछा कि उनके बेटे को क्यों पीटा है। इस पर अहमद ने सबीना पर चापड़ से हमला कर दिया। उसके सर पर चापड़ से वार कर दिया। समीना के सर पर चोट लगी है। कपाली ओपी में अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सबीना को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज हुआ।

इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर की स्ट्रीप स्टील स्ट्रिप्स कंपनी में सेफ्टी के प्रति लापरवाही बरतने के चलते घाटशिला के मजदूर की मौत

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO