Home > Business > गोविंदपुर की स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड में सेफ्टी के प्रति लापरवाही बरतने के चलते घाटशिला के मजदूर की मौत, मजदूर नेताओं ने किया बवाल + वीडियो

गोविंदपुर की स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड में सेफ्टी के प्रति लापरवाही बरतने के चलते घाटशिला के मजदूर की मौत, मजदूर नेताओं ने किया बवाल + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोविंदपुर की स्टील स्ट्रिप्स कंपनी में सेफ्टी के प्रति लापरवाही बरतने के चलते गुरुवार की रात एक मजदूर की मौत हो गई है। जिस मजदूर की मौत हुई है उसका नाम पवन घोष है। वह घाटशिला का रहने वाला है। मजदूर की मौत की सूचना कंपनी ने परिजनों को नहीं दी। मजदूरों ने खुद ही मजदूर नेताओं को जानकारी दी। इसके बाद मजदूर नेता राजकुमार पासवान कंपनी के गेट पर पहुंचे और वहां जमकर हंगामा हुआ। बाद में मजदूर के परिजन भी पहुंच गए। मजदूर नेता का कहना है कि कंपनी में सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं हैं। इसी के चलते यहां मजदूरों की मौत होती है।

यहां पहले भी कई मजदूरों की मौत हो चुकी है। अब गुरुवार की रात पवन घोष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी में एक गाड़ी चलती है और गाड़ी ने ही मजदूर को कुचल दिया है। मजदूर नेता राजकुमार पासवान की मांग है कि कंपनी मजदूर के परिजनों को ₹20 लाख मुआवजा दे और एक परिजन को स्थाई नौकरी दे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें- खड़े होकर पानी पीना पाप : कमजोर होता है दिल, बढ़ती है बदहजमी, छोड़ दें यह बुरी आदत

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply