Home > Crime > मानगो दंगा मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

मानगो दंगा मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में साल 2015 में हुए दंगे के आरोपी भाजपा नेता विकास सिंह और उनके साथी विजय तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब भाजपा नेता विकास सिंह व उसके साथी को राहत मिल गई है। गौरतलब है कि इस दंगे के केस में पुलिस भाजपा नेता विकास सिंह के घर पर दबिश दे रही थी। उसके बाद विकास सिंह और उनके साथी विजय तिवारी भूमिगत हो गए थे। भाजपा नेता विकास सिंह का आरोप है कि प्रदेश के एक मंत्री के इशारे पर पुलिस उन्हें परेशान कर रही थी।

इसे भी पढ़ें- प्रेमिका शारदा तिवारी ने ही फांसी से लटका कर की थी पुजारी की हत्या, फांसी लगाने का नाटक पुजारी को पड़ा था भारी+ वीडियो

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply