Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहने वाले युवक की हत्या कर नदी में फेंक दी लाश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहने वाले युवक की हत्या कर नदी में फेंक दी लाश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहने वाले युवक सागर सोना की हत्या हो गई है। सागर सोना मंगलवार की रात अपने दो दोस्तों विशाल और राहुल के साथ घर से निकला था।‌ विशाल और राहुल उसी रात अपने घर वापस आ गए थे। लेकिन, सागर नहीं लौटा था। इसके बाद सागर की मां कांति देवी ने सिदगोड़ा थाने में बुधवार को मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। गुरुवार को पुलिस ने सागर के दोनों दोस्तों विशाल और राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि सागर की हत्या हो गई है। विशाल और राहुल ने पुलिस को बताया कि उसके साथ सागर का विवाद हो गया था। विवाद में मारपीट हुई। इसी के बाद दोनों ने मिलकर सागर की हत्या कर दी और शव स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया। पुलिस गुरुवार को नदी में शव की तलाश में जुट गई है। शांति देवी का पति बीमार रहता है। वह अपने कई घरों में काम कर घर चलाती है। सागर शहर से बाहर जाकर काम करता था। इधर बीच वह घर आया था और अपने दोस्तों के साथ निकला था, जहां उसकी हत्या कर दी गई।
इसे भी पढ़ें-कदमा के भाटिया बस्ती के रहने वाले युवक की हत्या, बिष्टुपुर के पीएम माल के पास मिला शव+ वीडियो

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!