Home > Crime > पटमदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

पटमदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पटमदा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। घटना की शिकायत पटमदा थाना से की गई है। पटमदा थाना पुलिस ने सोमवार को छापामारी कर 3 में से एक आरोपी राजकुमार प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। राजकुमार प्रधान आदित्यपुर स्टेशन रोड का रहने वाला है। दो आरोपी बबलू प्रधान और प्रेम गोप फरार हो गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराने की तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि आरोपियों ने महिला के साथ तब सामूहिक दुष्कर्म किया, जब वह अपने खेत में काम करने गई थी। घटना रविवार की है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा राजू सिंह नामक कर्मचारी को निलंबित करने से कर्मचारियों में नाराजगी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply