Home > Crime > साकची के गंडक रोड पर शाम को वाकिंग करने निकली महिला की चेन छीनकर बदमाश हो गए फरार, गिरने से महिला का दाहिना हाथ फ्रैक्चर

साकची के गंडक रोड पर शाम को वाकिंग करने निकली महिला की चेन छीनकर बदमाश हो गए फरार, गिरने से महिला का दाहिना हाथ फ्रैक्चर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के गंडक रोड पर चेन छिनतई हुई है। शुक्रवार की शाम लगभग 4:30 बजे घर से वाक करने बाहर निकली 55 वर्षीय महिला कृष्णा देवी की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। कृष्णा देवी अपने घर के पास ही वाकिंग के लिए निकली थी। तभी एक बाइक पर दो बदमाश उनके पास पहुंचे। दोनों हेलमेट लगाए हुए थे। पीछे बैठे बदमाश ने कृष्णा देवी को धक्का दे दिया। कृष्णा देवी जमीन पर गिर गई। तभी बदमाश उतरा और उनके गले से चेन छीनी और बाइक से फरार हो गए। गिरने की वजह से कृष्णा देवी का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कृष्णा देवी के बेटे संदीप सिंह को घटना की सूचना दी। संदीप सिंह टाटा स्टील में जॉब करते हैं। वह मौके पर पहुंचे और अपनी मां कृष्णा देवी को इलाज के लिए टीएमएच चले गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना साकची थाने में दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें-साकची में शीतला मंदिर के पास दूध लेने जा रहे 2 लोगों को सांड़ ने पटक कर रौंदा, मौत

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply