Home > Jamshedpur > आपसी सहमति को लव जिहाद कहना गलत, कदमा की घटना पर बोले झामुमो नेता बाबर खान

आपसी सहमति को लव जिहाद कहना गलत, कदमा की घटना पर बोले झामुमो नेता बाबर खान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झामूमो नेता बाबर खान ने कहा है कि भाजपा और उनके सहयोगी संगठन मुद्दा हीन होने के बाद गंदी राजनीति पर उतर आए हैं। आपसी सहमति से होने वाले विवाह को लव जिहाद का नाम देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह निंदनीय है। बाबर खान ने कहा कि आज गुरुवार को भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में जिस प्रकार कदमा थाना में जाकर दबाव की राजनीति कर एक विशेष वर्ग के ऊपर में मुकदमा दर्ज कराया है। वह निंदनीय है। विगत दिनों एक विशेष समुदाय के परिजनों द्वारा कदमा थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई तो थाना द्वारा सुलह करने की बात कही गई। बाबर खान ने कहा कि यह क्या हो रहा है। एक प्रभावशाली संगठन के दबाव में आकर पुलिस केस दर्ज कर देती है। हेमंत सरकार में ये चिंता का विषय है। कुछ पुलिस अधिकारी भाजपा और उनके सहयोगी संगठन के दबाव में काम करने पर मजबूर हैं। ऐसे प्रशासनिक अधिकारी को चिन्हित कर उन पर विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। जमशेदपुर जैसे शांतिप्रिय शहर को अशांत करने का प्रयास कुछ गिने चुने लोग कर रहे हैं। इसे लगातार पुलिस नजरअंदाज कर रही है। बहुत जल्द इन गंभीर विषय को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इन गंदे खेल से अवगत कराया जाएगा। ऐसे अमन चैन के दुश्मनों के विरुद्ध प्रशासन की नजर अंदाज करने के रवैये की शिकायत भी की जाएगी। लव जिहाद का खेल झारखंड राज्य में नहीं चलेगा। कुछ दिनों से भाजपा की मनमानी प्रर्दशन में जो भाजपाईयों की गुंडा गर्दी की झलक देखने को मिली और प्रशासन की चुप्पी यह हैरान करने वाली है। साकची कब्रिस्तान के विषय को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के वरीय पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की गई। बाबर खान ने कहा कि इसका प्रमाण आज भी उनके पास है। उलीडीह थाना में गेट बंद कर प्रदर्शन कर गुंडागर्दी की गई है। आज तक पुलिस उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से बच रही है। ऐसा लगता है कि प्रशासन ने भाजपा को खुली छूट दे रखी है। यही कारण है कुछ शरारती लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बाबर खान ने कहा बहुत जल्द एक प्रतिनिधिमंडल कदमा थाना प्रभारी और नगर पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस विषय पर एक मांग पत्र देगा।इस तरह के विषय पर राजनीति दल के हस्तक्षेप पर रोक की मांग करेगा।
इसे भ पढें-सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के असवा गांव में एक पागल ने राड से 6 साल के बच्चे पर किया हमला, मौत

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply