Home > Crime > मानगो के यश प्लाजा में परीक्षा देने आए युवक की पत्नी के अपहरण के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एर्टिगा कार बरामद

मानगो के यश प्लाजा में परीक्षा देने आए युवक की पत्नी के अपहरण के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एर्टिगा कार बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के एनएच 33 यश प्लाजा में परीक्षा देने आए युवक की पत्नी का अपहरण कर लिया गया था। घटना 12 फरवरी की है। इस मामले में पुलिस ने युवक के आवेदन पर 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

अपहरण के आरोप में जेल भेजे गए 7 लोग

इन 7 लोगों को पुलिस ने छापामारी कर रविवार को गिरफ्तार किया और कोर्ट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, उनमें परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा के रहने वाले राजेश सामंत, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर होमपाइप की रहने वाली सुनीता देवी, प्रिया भुइयां, गुड़िया देवी, जलेश्वरी भुइयां, आशा देवी और चक्रधरपुर के बिठीसाई थाना क्षेत्र के कुरूलिया की रहने वाली लक्की नाग शामिल हैं।
पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति को मानगो पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मानगो थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था। यह केस 4 फरवरी को दर्ज हुआ था। इस मामले के आरोपी धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ के बास कॉलोनी का रहने वाला दीपक कुमार सिंह है। आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें-स्कूटी चला रही युवती पर टिप्पणी के बाद उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह इलाके में बवाल, महिलाओं के बीच हुई मारपीट

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply