Home > Jamshedpur > अकेली महिला भी जा सकती है हज पर, हज कमेटी करेगी पूरा इंतजाम

अकेली महिला भी जा सकती है हज पर, हज कमेटी करेगी पूरा इंतजाम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : इस बार हज कमेटी ने अकेली महिला को हज पर जाने का मौका दिया है। 45 साल की उम्र से अधिक की महिलाएं अगर अकेले हज पर जाना चाहती हैं और उनके साथ कोई पुरुष नहीं है तो उन्हें हज कमेटी हज कराने का पूरा इंतजाम करेगी। ऐसी महिलाएं तभी हज पर जा सकेंगी जब उनका मसलक इसकी अनुमति देता हो। मसलक के हुक्म के अनुसार हज कमेटी का नियम उस अकेली महिला पर लागू होगा। हज कमेटी ऐसी 4 महिलाओं का एक ग्रुप बना देगी, और उनके सऊदी अरब में रहने का अलग इंतजाम किया जाएगा। जनता में भारतीय दूतावास को भी इस संबंध में हिदायत जारी कर दी गई है। उनसे कहा गया है कि ऐसी अकेली महिला या फिर 4 या उससे अधिक महिलाओं के समूह को सऊदी अरब में रहने के लिए अलग से इंतजाम किया जाए और उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान दिया जाए। गौरतलब है कि साल 2023 के हज के लिए फार्म जमा होना शुरू हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें-12 फरवरी को रांची आएंगे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिष्टुपुर के सर्किट हाउस में राजद नेताओं ने की बैठक

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO