Home > Crime > बर्मामाइंस में एटीएस और पुलिस की संयुक्त छापामारी शहर के किसी चर्चित व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे चार हत्यारे गिरफ्तार+ वीडियो

बर्मामाइंस में एटीएस और पुलिस की संयुक्त छापामारी शहर के किसी चर्चित व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे चार हत्यारे गिरफ्तार+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पुलिस ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लाल बाबा फाउंड्री के पास छापामारी कर 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले बदमाशों में सिदगोड़ा के भुइयांडीह के नंद नगर का रहने वाला राजू प्रसाद, बिरसानगर के साधुडेरा का रहने वाला राहुल कुमार यादव, बर्मामाइंस के ईस्ट प्लांट बस्ती का रहने वाला जे राहुल और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कानू भट्टा का रहने वाला रोहित भुइयां है। मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसएसपी प्रभात कुमार ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, 315 बोर का एक कारतूस और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जमशेदपुर में कुछ लोग किसी की हत्या करने के इरादे से घूम रहे हैं। उस पर एटीएस और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने लाल बाबा फाउंड्री के पास छापामारी की। टीम का नेतृत्व सिटी एसपी के विजय शंकर कर रहे थे। बदमाशों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

SSP प्रभात कुमार

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। यह पहले भी सिदगोड़ा और बिरसा नगर थाने से जेल भेजे जा चुके हैं। उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि यह बदमाश किस की हत्या करने आए थे। उन्होंने कहा कि एसएसपी ने कहा कि अभी यह बताना उचित नहीं होगा कि बदमाश किसकी हत्या करने के लिए आए थे। अभी मामले में तफ्तीश चल रही है। इन बदमाशों को पकड़ने वालों में थाना प्रभारी अजय कुमार के अलावा सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार, संतोष कुमार चौबे, संजय कुमार यादव, विनय पांडे, सरोज कुमार मिश्रा, संजय कुमार यादव, धीरज सिंह और मुनि कुमार आदि शामिल थे।
इसे भी पढ़ें- थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में मिले विकास नायक के शव पर हैं चोट के निशान, क्रिकेट खिलाड़ी था विकास

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील