Home > Jamshedpur > कदमा में एक सिक्योरिटी गार्ड ने प्रेमिका के धोखा देने पर काट ली हाथ की नस, प्रेमिका ने गुलाब लेने से किया था मना

कदमा में एक सिक्योरिटी गार्ड ने प्रेमिका के धोखा देने पर काट ली हाथ की नस, प्रेमिका ने गुलाब लेने से किया था मना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक एरिया में एक सिक्योरिटी गार्ड गौतम शर्मा ने अपना हाथ काट लिया है। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौतम शर्मा ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड है। उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दे दिया। अब वह उससे बात नहीं करती। इसी के चलते वह टेंशन में था और उसने अपना हाथ काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। हाथ कटने के बाद इसकी जानकारी गौतम शर्मा के परिजनों को हुई तो परिजन फौरन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। गौतम शर्मा ने बताया कि उसकी प्रेमिका सोनारी में रहती है। 1 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। वैलेंटाइन डे के पहले दिन को गुलाब लेकर उसके पास गया था। उसने गुलाब लेने से इनकार कर दिया। इसी से वो टेंशन में था और हाथ की नस काट कर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें –बर्मामाइंस में एटीएस और पुलिस की संयुक्त छापामारी शहर के किसी चर्चित व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे चार हत्यारे गिरफ्तार+ वीडियो

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील