Home > Education > गोलमुरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंचीं डीसी, अनाथ व एकल अभिभावक वाले बच्चों से मिलीं

गोलमुरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंचीं डीसी, अनाथ व एकल अभिभावक वाले बच्चों से मिलीं

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डीसी विजया जाधव गुरुवार को गोलमुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने अनाथ और एकल अभिभावक वाले बच्चों से मुलाकात की। उनके साथ एडीएम नंदकिशोर लाल, डीआरडीए के निदेशक सौरभ सिन्हा, डीटीओ दिनेश रंजन और डीएसई निशु कुमारी भी मौजूद थीं। डीसी और अन्य अधिकारियों को देखते ही बच्चे खुश हो गए। बच्चों को मिठाई बांटी गई और खिलौने दिए गए। उनके पठन-पाठन की जानकारी डीसी ने ली। उपायुक्त द्वारा गोद ली गई बच्ची अनाथ सोमवारी सबर भी इसी विद्यालय में पढ़ती है। डीसी हर तीज त्यौहार पर सोमवारी से मिलने जाती हैं। उपायुक्त सोमवारी सबर से मिलीं। सोमवारी के प्रति उनका विशेष स्नेह है। उपायुक्त ने सोमवारी को पठन-पाठन के संबंध में समझाया। स्कूल से वापस लौटते वक्त डीसी सोमवारी को भी अपने साथ आवास पर लाईं।
इसे भी पढ़ें – जुगसलाई के गौशाला नाला रोड की रहने वाली वृद्धा को उनकी ही बेटी ने मारपीट कर किया घायल, घर में ताला बंद कर फरार

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

1 Response

Leave a Reply