Home > Crime > जुगसलाई के गौशाला नाला रोड की रहने वाली वृद्धा को उनकी ही बेटी ने मारपीट कर किया घायल, घर में ताला बंद कर फरार

जुगसलाई के गौशाला नाला रोड की रहने वाली वृद्धा को उनकी ही बेटी ने मारपीट कर किया घायल, घर में ताला बंद कर फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई के गौशाला नाला रोड स्थित राजकुमारी अपार्टमेंट की रहने वाली शुभ्रा राय को गुरुवार को उनकी ही बेटी परोमिता राय ने मारपीट कर घायल कर दिया है। शुभ्रा राय को उन्होंने ताले से मारपीट कर घायल किया। शुभ्रा राय को अपार्टमेंट के रहने वालों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की शिकायत पुलिस से भी कर दी।

यह भी पढेंवन विभाग में डीएफओ कार्यालय में ममता प्रियदर्शी और रेंजर कार्यालय में रेंजर दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी, किया झंडोत्तोलन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपार्टमेंट के रहने वालों ने बताया कि शुभ्रा राय की बेटी पारोमिता राय अपनी मां शुभ्रा राय को प्रताड़ित करती है। शुभ्रा राय के पति का देहांत हो चुका है। वह अकेले रहती हैं। उनकी दो बेटियां हैं। एक बेटी का विवाह अमेरिका में हो चुका है। जबकि दूसरी बेटी परोमिता का तलाक हो गया है। वह मां के साथ ही रहती है और मां को प्रताड़ित करती है। गुरुवार को परोमिता राय घर की साफ सफाई करने के बाद एक कमरे में ताला लगाने जा रही थी। शुभ्रा राय ने मना किया और कहा कि उसमें उनका सामान रखा है। उसमें ताला ना लगाइए। इसी को लेकर ताले से ही शुभ्रा राय की बेरहमी से उनकी बेटी परोमिता ने पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपार्टमेंट वालों का कहना है कि अब वह परोमिता को घर में नहीं घुसने देंगे।
यह भी पढें – गोपाल मैदान में प्रशासनिक समारोह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- सांप्रदायिक ध्रुवीकरण है देश के लिए खतरा

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा