Home > Business > टाटा पावर ने डिजिटल साक्षरता वैन और कंप्यूटर सेंटर का किया उद्घाटन, ई शिक्षा को दे रहा बढ़ावा

टाटा पावर ने डिजिटल साक्षरता वैन और कंप्यूटर सेंटर का किया उद्घाटन, ई शिक्षा को दे रहा बढ़ावा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: टाटा पावर ने डिजिटल साक्षरता वैन तैयार की है और कंप्यूटर सेंटर स्थापित किया है। डिजिटल साक्षरता वैन कंप्यूटर सेंटर का बुधवार को टाटा पावर के अधिकारियों ने उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि एजुकेशन ऑन व्हील्स परियोजना के तहत यह अभियान शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ेंटाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स ने स्थापित की वार्ड मिल में 1.17 एमडब्ल्यूपी क्षमता की रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना

इसके तहत जोजोबेड़ा के पास के 6 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता में जाकर छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा देगी। साथ ही अन्य विषयों की भी शिक्षा दी जाएगी। टाटा पावर भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी है। यह प्रौद्योगिकी डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। डिजिटल साक्षरता वैन टाटा पावर के एजुकेशन ऑन व्हील्स योजना के तहत शुरू की गई है। छात्रों को डिजिटल माड्यूल्स पर शिक्षा प्रदान की जाएगी। शिक्षा साक्षरता वैन में 10 लैपटॉप, एक प्रोजेक्टर, स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्शन और कई कोर्स माड्यूल मौजूद हैं।

ई लर्निंग वैन का उद्घाटन

प्रशिक्षित शिक्षक भी इस वैन में होंगे। इसके अलावा, छोटा गोविंदपुर में कंप्यूटर साक्षरता सेंटर खोला गया है। इनमें युवतियां और महिलाएं कंप्यूटर सीख सकती हैं और डिजिटल ज्ञान प्राप्त कर अपने कौशल का विकास कर सकती हैं। ईस्टर्न रीजन जनरेशन के चीफ विजयंत रंजन और टाटा पावर के सीईओ जगमीत सिंह सिंधु की उपस्थिति में कंप्यूटर सेंटर की आधारशिला रखी गई थी।
यह भी पढें – त्रिपुरा में बाइक रैली के दौरान प्रदेश प्रभारी कांग्रेस के नेता डॉ अजय कुमार पर हुआ हमला

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply