Home > Business > टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स ने स्थापित की वार्ड मिल में 1.17 एमडब्ल्यूपी क्षमता की रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना

टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स ने स्थापित की वार्ड मिल में 1.17 एमडब्ल्यूपी क्षमता की रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना

जमशेदपुर टाटा स्टील में स्थापित की गई तीसरी सौर ऊर्जा परियोजना
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स ने वायर राड मिल में 1.17 मेगा वाट की क्षमता की तीसरी रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की है। जमशेदपुर वर्क्स के अंदर वायर रोड मिल में सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन स्टील मैन्युफैक्चरिंग के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु ने किया। यह परियोजना टाटा पावर द्वारा टाटा स्टील के साथ समझौते के तहत स्थापित की गई है। परियोजना 41 मेगा वाट सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना के लिए ग्राउंड माउंटेड सोलर पैनल के संयोजन से शुरू की गई है। टाटा स्टील ने पिछले साल सितंबर में 2.2 मेगा वाट की पहली रूफटॉप सौर परियोजना स्थापित की थी।फिर अक्टूबर में 1.73 मेगा वाट की दूसरी रूफटॉप सौर ऊर्जा स्थापित की थी। टाटा स्टील में सस्टेनेबिलिटी एक बड़ा सिद्धांत रहा है। इसी सस्टेनेबिलिटी क्रेडेंशियल्स को मजबूत करने के लिए वैल्यू चैन में कई कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढें – गालूडीह में डिजिटली होता था लाटरी का खेल, 1198 अवैध लॉटरी व 20 लाख 89 हजार 788 रुपए के साथ एक को किया गिरफ्तार
टाटा स्टील ने शुरू किया 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान
टाटा स्टील ने मंगलवार को अपने सभी अपने प्लांट पर 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा माह अभियान 15 फरवरी तक मनाया जाएगा। टाटा स्टील वर्क्स के एक्सीलेंस सेंटर में इस का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर टाटा स्टील सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट संजीव पाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में दो दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

You may also like
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति