Home > Jamshedpur > अब दोमुहानी नहीं खैरबनी में फेंका जाएगा कचरा, दोमुहानी में डंपिंग जोन में बाउंड्री वाल कर पार्क बनाएगी जेएनएसी

अब दोमुहानी नहीं खैरबनी में फेंका जाएगा कचरा, दोमुहानी में डंपिंग जोन में बाउंड्री वाल कर पार्क बनाएगी जेएनएसी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : अब दोमुहानी में कचरा नहीं फेंका जाएगा। शहर का सारा कचरा खैरबनी में फेंका जाएगा। इसके लिए जेएनएसी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले भी खैरबनी में कचरा डंप किया जाता था। वहां के ग्रामीणों के विरोध के बाद दोमुहानी में कचरा डंपिंग का काम शुरू हुआ था। लेकिन, दोमुहानी में अक्सर कचरे में आग लग जाती है।

कचरा डंपिंग स्थल का जायजा लेते जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार व अन्य

आसपास रहने वालों का आरोप है कि इससे उनमें बीमारी फैल रही है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लोगों ने कुछ दिनों पहले डंपिंग जोन में प्रदर्शन कर जेएनएसी को आरोपी ठहराया था। इसके बाद, बुधवार को जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने मानगो नगर निगम और टीएसयूआईएसएल (टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड) के साथ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में फैसला लिया गया है कि अब दोमुहानी में कचरा नहीं डंप किया जाएगा। इसे खैरबनी में डंप किया जाएगा।

यह भी पढें – 27 फरवरी को नागालैंड व मेघालय में व त्रिपुरा में 16 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को रिजल्ट किया जाएगा घोषित

दोमुहानी में बनेगा पार्क
बैठक में फैसला किया गया है कि दोमुहानी कचरा डंपिंग स्थल में पार्क बनाया जाए। पार्क बनाने में टीएसयूआईएसएल जेएनएसी की मदद करेगा। 15 वें वित्त आयोग के मद से डंपिंग जोन की बाउंड्री वॉल भी बनाने का फैसला लिया गया है। बाउंड्री वाल इसलिए बनाई जा रही है ताकि कोई अराजक तत्व अंदर घुसकर यहां कचरे में आग न लगा सके। साथ ही, यहां कटीले तार भी लगाए जाएंगे।

जेएनएसी के विशेष अधिकारी संजय कुमार

कचरे से खाद बनाने वाली मशीन का होगा विस्तार
विशेष अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दोमुहानी में कचरे से खाद बनाने की मशीन लगाई गई है। लेकिन यह काम छोटे पैमाने पर हो रहा है। अब इसे बड़े पैमाने पर करने का फैसला किया गया है। कई मशीनें लगाई जाएंगी। ताकि अधिक से अधिक कचरे से खाद बनाई जाए। कचरे से खाद बनने के बाद कचरा निस्तारित हो जाएगा और आसपास रहने वालों की शिकायत का समाधान कर लिया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply