Home > Finance > जुगसलाई में प्लास्टिक का प्रयोग करने और गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया ₹2800 जुर्माना

जुगसलाई में प्लास्टिक का प्रयोग करने और गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया ₹2800 जुर्माना

न्यूज़ बी, रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई में एसडीओ धालभूम पीयुष सिन्हा के निर्देश पर नगर परिषद के कर्मचारी अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। बुधवार को 2800 रुपए जुर्माना वसूला गया। यह जुर्माना कोलकाता रॉयल बिरियानी, मोहन स्टोर, सारिक स्टोर और टाइम पॉइंट से वसूला गया। कोलकाता रॉयल बिरियानी रेस्टोरेंट के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था। बिना ट्रेड लाइसेंस के वह रेस्टोरेंट चला रहे थे। जुगसलाई नगरपालिका के कर्मचारियों ने बताया कि नगर विकास विभाग के निर्देश से 75 माइक्रोन से कम मोटाई वाली पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसके अलावा प्लास्टिक से बने इयरबड्स, गुब्बारे, कैंडी स्टिक आदि का प्रयोग भी प्रतिबंधित है।
रेलवे ओवर ब्रिज के पास कराई सफाई
नगरपालिका ने नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज के पास साफ सफाई भी की और कचरा उठाव भी कराया। 31 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढेंटाटा पावर ने डिजिटल साक्षरता वैन और कंप्यूटर सेंटर का किया उद्घाटन, ई शिक्षा को दे रहा बढ़ावा

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

1 Response

Leave a Reply