Home > Business > कदमा में प्रगति विहार में टाटा स्टील ने शुरू किया जोहार हाट, आदिवासी कला का हो रहा प्रदर्शन

कदमा में प्रगति विहार में टाटा स्टील ने शुरू किया जोहार हाट, आदिवासी कला का हो रहा प्रदर्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा में प्रगति विहार में टाटा स्टील ने जोहार हाट शुरू किया है। इसका उद्घाटन शनिवार को टाटा स्टील के कारपोरेट कम्युनिकेशंस के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि इस जोहार हाट में आदिवासी कला का प्रदर्शन होगा। आदिवासी जो अपनी कला का बेजोड़ नमूना पेश करते हुए उत्पाद तैयार करते हैं।

यह भी पढें – परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर बरामद की अवैध शराब, प्राथमिकी दर्ज

उनको यहां रखा जाएगा और उनकी बिक्री होगी। अगर अच्छा रिस्पांस मिला तो इस जोहार हाट का विस्तार किया जाएगा। इस जोहार हाट में ओडिशा, झारखंड और दक्षिण के राज्यों समेत 6 राज्यों के आदिवासी कलाकारों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। आदिवासी व्यंजन भी रखे गए हैं। महीने में छह-सात दिन कलाकारों को बुलाकर उन की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
कदमा के रामजन्म नगर से महिला दो बच्चों संग लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत+VDO