Home > Crime > कदमा के रामजन्म नगर से महिला दो बच्चों संग लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत+VDO

कदमा के रामजन्म नगर से महिला दो बच्चों संग लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर से एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता (Kadma Woman Missing) हो गई है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार साव ने बताया कि उनकी भाभी लैला कुमारी (Kadma Woman Missing) घर के आसपास बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। गुरुवार को वह रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, पर कोई जानकारी नहीं मिली।

लापता महिला के साथ उनके दो छोटे बच्चे आर्यन कुमार और हर्षित कुमार भी हैं। दोनों की उम्र कम होने के कारण परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

शुक्रवार को परिवार ने कदमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – ऑपरेशन ‘लंगड़ा’ : CH एरिया में कैरव गांधी अपहरण कांड के तीन आरोपी मुठभेड़ में घायल, फरार होने को सिपाही की कार्बाइन छीन कर पुलिस पर कर रहे थे फायरिंग

परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि महिला और बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए जल्द कार्रवाई की जाए।

You may also like
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply