Home > Jamshedpur > दोमुहानी में हुई विशाल स्वर्णरेखा आरती, शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

दोमुहानी में हुई विशाल स्वर्णरेखा आरती, शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सोनारी के दो मोहानी घाट पर शनिवार की रात स्वर्ण रेखा आरती का आयोजन हुआ। इस स्वर्णरेखा आरती में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना भी शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दोमुहानी घाट पहुंचे। उन्होंने पहले नदी की पूजा की। इसके बाद आरती में शामिल हुए। स्वर्णरेखा आरती में घाट को 5001 दीप से प्रज्वलित किया गया था।

यह भी पढें – कदमा में प्रगति विहार में टाटा स्टील ने शुरू किया जोहार हाट, आदिवासी कला का हो रहा प्रदर्शन

आरती को संपन्न कराने के लिए वाराणसी से 11 पुरोहित आए थे। स्वर्णरेखा आरती में सुरक्षा के इंतजाम भी थे। एसएसपी प्रभात कुमार पुलिस अधिकारियों के साथ स्वर्णरेखा नदी किनारे मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि वह दोमुहानी घाट का सुंदरीकरण कराने जा रहे हैं। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अपने विधायक निधि से 50 लाख रुपए दिए हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply