Home > Jamshedpur > जिला बार संघ के अधिवक्ताओं का डिफेंस काउंसिल के रूप में चयन, अधिवक्ताओं ने किया खुशी का इजहार

जिला बार संघ के अधिवक्ताओं का डिफेंस काउंसिल के रूप में चयन, अधिवक्ताओं ने किया खुशी का इजहार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिला बार संघ के 9 अधिवक्ताओं का डिफेंस काउंसिल के रूप में चयन हुआ है। जिन अधिवक्ताओं को डिफेंस काउंसिल के रूप में चुना गया है उनमें अधिवक्ता बिदेश सिन्हा मुख्य डिफेंस काउंसिल बनाए गए हैं। राजेश कुमार श्रीवास्तव और देवासी दत्ता को डिप्टी डिफेंस काउंसिल बनाया गया है। योगिता कुमारी, मनोज कुमार सिंह, पवन कुमार तिवारी, अंकित प्रताप कुंवर, रंजना कुमारी और अभिनव कुमार श्रीवास्तव को असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बनाया गया है। इस संबंध में बुधवार को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज ने आदेश जारी कर दिया है। जिला बार संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबस्ट ने डिफेंस काउंसिल में चयनित सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, चंदन कुमार यादव, संजीव रंजन बरियार, संजीव कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, अरविंद मिश्रा, जन्मेजय सिंह, अमित कुमार रंजन, धारी सिंह के साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि जमशेदपुर कोर्ट में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। यह हड़ताल 13 जनवरी तक जारी रहेगी। सरकार द्वारा की गई कोर्ट फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर हैं

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह