Home > Crime > सिदगोड़ा के एग्रिको के रहने वाले टाटा स्टील के कमेटी मेंबर के घर नकदी व जेवरात समेत पांच लाख की चोरी के मामले में प्राथमिकी

सिदगोड़ा के एग्रिको के रहने वाले टाटा स्टील के कमेटी मेंबर के घर नकदी व जेवरात समेत पांच लाख की चोरी के मामले में प्राथमिकी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको के रहने वाले टाटा स्टील के कमेटी मेंबर शशि भूषण पिंगुआ के घर चोरी के मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज हो गई है। शशि भूषण पिंगुआ के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि यहां से चोर, नकदी व जेवरात समेत लगभग पांच लाख रुपए कीमत का सामान पार कर ले गए हैं।

यह भी पढें – उलीडीह की महिला ने चुका दिया कर्ज, फिर भी उधारी बनाकर मारपीट कर रही महिला व उसका बेटा, बोल रहा बेटी से वसूल लेंगे पैसा

29 दिसंबर को शशि भूषण पिंगुआ परिवार के साथ पुरी गए थे। इसी बीच पता चला कि उनके घर चोरी हो गई है। 4 जनवरी को वह घर लौट कर आए तो देखा घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। गुरुवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि जल्दी चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply