Home > Crime > सिदगोड़ा में विद्यापति नगर से बिजली बिल का रुपया लेकर बैंक में जमा करने जा रहे हैं कलेक्शन एजेंट से नौ लाख 89 हजार रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस

सिदगोड़ा में विद्यापति नगर से बिजली बिल का रुपया लेकर बैंक में जमा करने जा रहे हैं कलेक्शन एजेंट से नौ लाख 89 हजार रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सिदगोड़ा 16 नंबर रोड के पास बिजली विभाग के कलेक्शन एजेंट से 9 लाख 89 हजार रुपए की लूट हुई है। कलेक्शन एजेंट एटीपी मशीन में जमा होने वाला बिजली बिल का पैसा लेकर विद्यापति नगर से गोलमुरी स्थित बैंक आप इंडिया की ब्रांच में जमा करने स्कूटी से जा रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

कलेक्शन एजेंट जितेंद्र पात्रो

मानगो के कुंवर बस्ती के रहने वाले जितेंद्र पात्रो बिजली बिल कलेक्शन का काम करते हैं। वह एजेंसी के तहत काम करते हैं। बताते हैं कि वह सोमवार को बिजली बिल इकट्ठा करके बैंक में जमा करने जा रहे थे।

बिजली विभाग के अधिकारी

तभी 16 नंबर रोड के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लूट लिया। जितेंद्र पात्रो ने बताया कि बाइक सवार बदमाश आए और गाड़ी से धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। जैसे ही सड़क पर जितेंद्र पात्रो गिरे दो युवक आए और स्कूटी की डिक्की में रखे बिजली बिल के 9 लाख 89 हजार रुपए निकाले और लूट कर फरार हो गए।

यह भी पढें – डॉक्टर अशरफ बद्र ने मरीज के परिजनों पर साधा निशाना, बोले सोशल मीडिया पर बदनाम किया तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कलेक्शन एजेंट को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका इलाज हो रहा है। बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए जितेंद्र पात्रो पर हमला भी किया था। जितेंद्र पात्रो ने बताया कि वह 7 साल से बिजली बिल कलेक्ट इकट्ठा करने का काम करते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिदगोड़ा में एटीपी मशीन में लोग बिजली का बिल जमा करते हैं। यही पैसा लेकर कलेक्शन एजेंट बैंक में जमा करने जा रहा था।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply