Home > Crime > आजाद नगर के कबीर मेमोरियल स्कूल के पास रहने वाली महिला के कान का बाला व अंगूठी ले उड़े बदमाश, पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद शुरू की जांच+ वीडियो

आजाद नगर के कबीर मेमोरियल स्कूल के पास रहने वाली महिला के कान का बाला व अंगूठी ले उड़े बदमाश, पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद शुरू की जांच+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के कबीर मेमोरियल स्कूल के पास रहने वाली महिला संजीदा खातून के साथ गुरुवार की दोपहर ठगी हुई है। बर्तन की सफाई करने के नाम पर घर पहुंचे दो बदमाशों ने सफाई के लिए संजीदा खातून के कान की रिंग और हाथ से अंगूठी खुद उतारी और इसे साफ करने के बाद एक छोटी पॉलिथीन में कुछ रखकर संजीदा खातून को दिया। बदमाशों ने कहा कि 5 मिनट बाद इसको खोलिएगा। इसको फ्रिज में रख दीजिए।

यह भी पढें – टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप में तेलंगाना के मोहम्मद अजहर पहुंचे शीर्ष पर, शिव कपूर और कपिल कुमार को दूसरे नंबर पर धकेला

संजीदा खातून ने उनकी बात मानते हुए दोनों पॉलीथिन फ्रिज में रख दी और 5 मिनट बाद जब देखा तो उसमें से पत्थर निकले। दोनों बदमाश कान की रिंग और अंगूठी लेकर फरार हो गए थे।

घटना के बारे में बता रहे हैं संजीदा खातून

संजीदा खातून ने बताया कि एक बदमाश पैदल आया था। फिर उसने फोन किया तो दूसरा बदमाश स्कूटी से आया था। दोनों ने पहले घर के बर्तन मांगे और उन्हें पाउडर से चमका दिया। उसके बाद कहा कि सोने चांदी के जेवरात लाओ। उसे भी साफ कर देते हैं।

घटना के बारे में जानकारी देती है संजीदा खातून

संजीदा खातून ने कहा कि उनके पास सोने चांदी के कोई जेवरत नहीं हैं। इस पर बदमाशों ने संजीदा खातून के कान में सोने की रिंग और हाथ में अंगूठी देख ली और उसे उतारने को कहा। संजीदा खातून ने कहा कि वह इसे नहीं उतार पाएंगे। इस पर दोनों बदमाशों ने खुद ही संजीदा के कान से रिंग उतारी और उंगली में क्रीम लगाकर अंगूठी उतारी। घटना को अंजाम देने के बाद जब दोनों भाग गए तो संजीदा खातून को ठगी का अहसास हुआ।

यह भी पढें – बोड़ाम में बाहा झरना फुटबॉल ट्रॉफी पर डीएसएस डोबो क्लब का कब्जा, झामुमो के युवा नेता विजय मछुआ ने दी ट्राफी

उन्होंने मोहल्ले के लोगों को बताया। मोहल्ले के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन दोनों बदमाश नहीं मिले। बाद में संजीदा खातून मामले की शिकायत लेकर आजाद नगर थाना पहुंची। जहां से उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि रात को 8:00 बजे एफआइआर लिखाने आना। इसके बाद रात तकरीबन 8:00 बजे संजीदा खातून आजाद नगर थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। संजीदा खातून ने पुलिस को बताया है कि उसकी कान के बाले और अंगूठी की कीमत लगभग 70 हजार रुपए के आसपास है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply