Home > Jamshedpur > एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में अमर शहीद बाबा जीवन सिंह का शहीदी समागम 17 और 18 दिसंबर को, जुटेगी संगत+ वीडियो

एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में अमर शहीद बाबा जीवन सिंह का शहीदी समागम 17 और 18 दिसंबर को, जुटेगी संगत+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 17 और 18 दिसंबर को अमर शहीद बाबा जीवन सिंह का शहीदी समागम का आयोजन होगा। इस 318 वें शहीदी समागम में पंजाब और उत्तर प्रदेश से कीर्तनी जत्थे आएंगे। शहीदी समागम को लेकर गुरुवार से शिव सिंह बागान स्थित गुरुद्वारा तेग बहादुर सिंह में अखंड पाठ का शुभारंभ हो गया है।

यह भी पढें – साकची के जुबली पार्क के पास रहे रैश ड्राइविंग कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, टक्कर मारकर दंपति को कर दिया था घायल

यह जानकारी देते हुए रंगरेटा महासभा के संयोजक हरिंदर सिंह रिंकू ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अटूट लंगर चलेगा। लंगर दोनों समय रहेगा। दीवान सजाया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। पूरे लौह नगरी की संगत इसमें जुटेगी। कीर्तनी जत्थे जब कीर्तन सुनाएंगे तब कीर्तन सुनने के लिए संगत का हुजूम उमड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है। कोरोना काल में 2 साल तक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था।

अकरम की जानकारी देते रंगरेटा महासभा के संयोजक हरिंदर सिंह रिंकू

इस साल कोरोना के खत्म होने पर कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और पूरी श्रद्धा के साथ किया जाएगा। पंजाब से प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था आ रहा है। यह कीर्तनी जत्था ज्ञानी बूटा सिंह पंजाब वाले का है। इसके अलावा अरविंदर सिंह निर्गुण हरिद्वार वाले भी आ रहे हैं। कई अन्य कीर्तनी जत्थे भी आ रहे हैं। इस समागम की जानकारी देने वालों में ग्रंथि सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार दीप सिंह सहोता, तरसेम सिंह, मान सिंह खड़े, बलजिंदर सिंह गुरदासपुरिया, सुखदेव सिंह महू, राजवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, बीबी बलजीत कौर, चेयरमैन जसवीर कौर, मलकीत कौर आदि मौजूद थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस