Home > India > भारत-चीन तनाव के बीच चीनी वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख सीमा के पास स्थापित किया ढांचा, भारतीय सेना अलर्ट

भारत-चीन तनाव के बीच चीनी वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख सीमा के पास स्थापित किया ढांचा, भारतीय सेना अलर्ट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, लेह : भारत के साथ तनाव के बीच चीन अपनी गतिविधियां बढ़ाए हुए है। अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में 9 दिसंबर को हुई झड़प के बाद भारतीय सेना चीन की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी दौरान पता चला है कि चीनी वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख इलाके में सरहद के पास एक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है और यहां चीनी सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। चीन की इस हरकत से विवाद बढ़ सकता है और दोनों देशों के रिश्ते में खटास आने की संभावना बढ़ गई है। भारत ने अगस्त में ही चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा के करीब चीनी हवाई गतिविधियों में इजाफे का मुद्दा उठाया था और चीन को समझौते का पालन करने के लिए कहा था। समझौते के अनुसार सीमा के 10 किलोमीटर के अंदर लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने पर पाबंदी है। लेकिन, चीन इस समझौते को लगातार तोड़ रहा है।
सीमा के पास सेना के आधुनिकीकरण पर जोर दे रहा चीन
चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स लद्दाख में सीमा के पास बुनियादी ढांचे के निर्माण के जरिए आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यहां चीन अपनी वायु सेना की क्षमता बढ़ाने पर लगा हुआ है। इसे देखते हुए भारतीय सेना अलर्ट हो गई है और चीन की गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इसके चलते पता चला है कि चीन सीमा के पास एयरबेस स्थापित कर रनवे और हैंगर की संख्या बढ़ा रहा है। हवा में मार करने वाली मिसाइल खतरनाक एयरक्राफ्ट, रडार नेटवर्क से लेकर एयर बेस पर अन्य आधुनिक तकनीकी सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। झिनझियांग और तिब्बत में अधिकांश चीनी हवाई क्षेत्र दोहरे उपयोग के लिए हैं। यहां भी निर्माण कार्य किया जा रहा है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply