Home > Education > एक्सएलआरआई में आयोजित होगा एक्सओएल कांक्लेव टेककान, कार्यक्रम में जुड़ेंगी कई कंपनियों के दिग्गज

एक्सएलआरआई में आयोजित होगा एक्सओएल कांक्लेव टेककान, कार्यक्रम में जुड़ेंगी कई कंपनियों के दिग्गज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एक्सएलआरआई एक्सओएल पीजीडीएम की ओर से 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक टेक्नोलॉजी एंड कंसलटिंग कांक्लेव टेककान का आयोजन होने जा रहा है। ग्रो एंड ट्रांसफॉर्म थ्रू डिजिटल प्लेटफॉर्म थीम पर एक्सओएल की तरफ से यह पहला आयोजन किया जा रहा है। इसमें टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर किस प्रकार से कंसलटिंग समेत अन्य सेक्टर में विकास होगा, इस पर मंथन किया जाएगा। एक्सएलआरआई की ओर से लीडर तैयार करने का प्रयास हो रहा है।

यह भी पढें – ठगी के आरोपी को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाने लगी आरोपी की पत्नी, जानिए- कैसे लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक को लगाया 22 करोड़ का चूना

इसी दिशा में संस्थान की तरफ से यह पहल की जा रही है।
इस कार्यक्रम में सत्र के आरंभ में प्लासर इंडिया के कार्यकारी निदेशक संदीप बाटला बोलेंगे। ईएक्सएल एनालिटिक्स के उपाध्यक्ष विभु गोयंका और अरिजीत सरकार पहली पैनल चर्चा करेंगे। एनर्जी यूटिलिटीज एंड सर्विस बिजनेस कंसलटिंग नंदकुमार मुथुकृष्णन, इकोसिस्टम्स एंड एलायंस की पार्टनर सुदेशना चौधरी आदि भी पैनल डिस्कशन में शामिल होंगी। पीडब्ल्यूसी एनालिटिक्स लीडर सुदीप्तो घोष, डिजाइन एंड इंजीनियरिंग की हेड कविता सिद्दाला, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा आदि भी पैनल डिस्कशन में शामिल रहेंगे।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply