Home > Koushambi > कोखराज के भरवारी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसियों के बीच चले लाठी-डंडे, कई को आई चोट

कोखराज के भरवारी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसियों के बीच चले लाठी-डंडे, कई को आई चोट

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर यूपी में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अजय राय के नेतृत्व में सोमवार को कौशांबी के भरवारी नगर पालिका पहुची। इसके लिए कांग्रेसी पहले से ही भरवारी नगरपालिका के चौराहा पर इंतेज़ार कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान आपस के दो गुटों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें कई लोगों को चोट आई है।

यह भी पढें – कौशांबी : मंझनपुर में अवैध सम्बन्ध के शक में हैवान पति ने पत्नी के ऊपर पत्थर से किया था हमला, इलाज़ के दौरान मौत

कोखराज़ थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका पहुंची कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में हुई मार-पीट में बताया जा रहा है कि प्रंतीय अध्यक्ष अजय राय का काफ़िला चल रहा था। इस दौरान जिला महासचिव मिसबहुल ऐन और झूंसी के नसीम नाम का कार्यकर्ता की गाड़ी आपस मे टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों लोग भरवारी नगर पालिका चौराहा पर भीड़ गए। मार-पीट होता देख मौके पर भगदड़ मच गई। यात्रा में शामिल होने आए नेताओ ने दोनों गुटों को समझने का प्रयास किया। लेकिन प्रंतीय अध्यक्ष अजय राय के पहुचने पर दोनों गुटों के लोग शान्त हुए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षो ने कोखराज़ थाने में एक दूसरे के ख़िलाफ़ शिकायती पत्र दिया है। तो वही पुलिस ने दोनों पक्षो से कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा अजय राय के नेतृत्व में भरवारी से जा रही थी, और रेलवे क्रॉसिंग के पास हमारी गाड़ी फसी हुई थी। इसी दौरान दोनों लोगों की गाड़ी आपस मे लड़ गई। हमारे ड्राइवर को कुछ लोग मारने लगे तो हमारे महासचिव थे, वो बीच बचाओ करने आए, उसी में उनको भी चोटे आ गई, मारपीट करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं थे। जिनका नाम सुनने में आ रहा है, नसीम को कांग्रेस पार्टी से पहले ही निष्कासित किया जा चुका है।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा चल रही थी। इसमें भरवारी कस्बे में दो कार्यकर्ता मुख्य अतिथि के साथ चलने को लेकर आपस में भिड़ गए। उन्होंने वहां वाद विवाद मारपीट की है। इस पर पुलिस मौके पर तत्काल गयी। उन लोगों को गिरफ्तार करके थाना लाई है। जो विधिक कार्यवाही वह प्रचलित है। जैसे तहरीर प्राप्त होगी उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!