Home > Crime > कौशांबी : मंझनपुर में अवैध सम्बन्ध के शक में हैवान पति ने पत्नी के ऊपर पत्थर से किया था हमला, इलाज़ के दौरान मौत

कौशांबी : मंझनपुर में अवैध सम्बन्ध के शक में हैवान पति ने पत्नी के ऊपर पत्थर से किया था हमला, इलाज़ के दौरान मौत

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी ज़िले में हैवान बने एक पति ने अवैध संबंधों के शक में शनिवार की रात अपनी पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया था। इससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। जहा पर इलाज़ के दौरान बीती रात महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पति के खिलाफ दर्ज मुकदमे को दफा 302 में तरमीम कर दिया गया है।
घटना मंझनपुर कोतवाली के पास की है। जहाँ मंझनपुर थाना क्षेत्र के फ़ैज़ीपुर गांव के रहने वाले मोबीन अहमद अपनी पत्नी आसिया बानो और दो बच्चों के साथ मंझनपुर कोतवाली के पास रहता है। शनिवार को मोबीन अहमद ने अवैध सम्बन्ध के शक पर अपनी पत्नी आसिया बानो के ऊपर पत्थर के सील से हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मां को घायल अवस्था में देख कर बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चों के चिलाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगो ने सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची मंझनपुर पुलिस ने घायल आसिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। डॉक्टर ने हालत नाजुक होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति मोबीन अहमद पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अब मुकदमा दफा 302 यानी हत्या में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को ही घटना स्थल से गिरफ़्तार कर आरोपी पति को जेल भेज दिया था।

You may also like
सरायअकिल में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के फ़रार आरोपी कथा वाचक की चल अचल संपत्ति होगी कुर्क
मंझनपुर के बाजापुर गांव के पास दारु के नशे में कार चला रहे लोगों ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा
दुष्कर्म के आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत ना हो इसलिए जानें कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने ऐसा क्या किया कि एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी के पैरों तले खिसक गई जमीन
महेवाघाट में सरकारी दवाओं के साथ युवक गिरफ़्तार

2 Responses

  1. Pingback : कोखराज के भरवारी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसियों के बीच चले लाठी-डंडे, कई को आई चोट – Ne

Leave a Reply