Home > Health > 25 दिन से बेड पर लेट कर ऑपरेशन का इंतजार कर रही थी महिला, नर्स के बताए लोगों से परिजनों ने प्लेट नहीं खरीदी तो कर दिया इलाज करने से इनकार, मचा बवाल, एमजीएम के वरिष्ठ डॉक्टर बड़ाईक परिजनों से बोले, कहां परेशान हो, मेरी क्लीनिक पर आओ 60 हजार दो, कर देंगे ऑपरेशन

25 दिन से बेड पर लेट कर ऑपरेशन का इंतजार कर रही थी महिला, नर्स के बताए लोगों से परिजनों ने प्लेट नहीं खरीदी तो कर दिया इलाज करने से इनकार, मचा बवाल, एमजीएम के वरिष्ठ डॉक्टर बड़ाईक परिजनों से बोले, कहां परेशान हो, मेरी क्लीनिक पर आओ 60 हजार दो, कर देंगे ऑपरेशन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के समता नगर की रहने वाली महिला श्याम सुंदरी देवी का 25 दिन पहले पैर टूट गया था। उसे परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। एमजीएम अस्पताल में उसका ऑपरेशन होना था। नर्स ने बताया कि प्लेट खरीदना होगा। फ्लैट खरीदने के लिए नर्स ने श्यामसुंदर देवी के परिजनों को 3 लोगों के नंबर दिए।

घटना के बारे में बता रहे भाजपा नेता विकास सिंह

श्यामसुंदर देवी के परिजन अर्जुन ठाकुर ने जब दिए हुए नंबरों पर बात की तो उन्होंने प्लेट के लिए 19 हजार रुपए कीमत बताई। बहुत कम कराने पर 17 हजार रुपए में प्लेट देने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने अपने करीबियों से बात कर दूसरी जगह से वही प्लेट 7 हजार रुपए में खरीद ली। मंगलवार को श्यामसुंदर देवी का ऑपरेशन होना था।

घटना पर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक

नर्स ने जब देखा की परिजनों ने उन लोगों से प्लेट नहीं खरीदी है। जिसका नंबर दिया था। बल्कि दूसरे व्यक्ति से प्लेट खरीदी है। तो नर्स ने इलाज करने से इंकार कर दिया। परिजनों को डांट कर भगा दिया कि जाओ श्यामसुंदर देवी का ऑपरेशन नहीं होगा। कहीं दूसरी जगह करा लो। नर्स डांटने लगी कि जहां से उसने बताया था वहां से प्लेट ट क्यों नहीं ली।

घटना के बारे में बता रहे परिजन

परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन करने वाले वरिष्ठ डॉक्टर बड़ाईक ने कहा कि कहां परेशान हो। क्लीनिक पर आओ। 60 हजार रुपए दो। महिला का ऑपरेशन हो जाएगा। इसके बाद परेशान होकर महिला के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क साधा।

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर: बागबेड़ा के सीपी टोला में कुआं में गिर गई थी युवती, एमजीएम अस्पताल में घोषित किया मृत, परिजनों ने डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

विकास सिंह बुधवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे और अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। अधीक्षक का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कराएंगे। नर्स ने अगर नंबर दिए थे। तो यह गलत है। इस मामले में वरिष्ठ डॉक्टर बड़ाईक से भी पूछताछ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें –कीताडीह की किशोरी के हाथ काटने के मामले में डॉक्टर पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO