Home > Jamshedpur > सीजीपीसी चुनाव में भगवान सिंह के नाम पर नहीं बनी सहमति, चुनाव से ही होगा सीजीपीसी के अध्यक्ष का फैसला + वीडियो

सीजीपीसी चुनाव में भगवान सिंह के नाम पर नहीं बनी सहमति, चुनाव से ही होगा सीजीपीसी के अध्यक्ष का फैसला + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीजीपीसी कार्यालय में मंगलवार की शाम चारों उम्मीदवारों की बैठक हुई। इस बैठक में भगवान सिंह के नाम पर सहमति बनाने पर मंथन किया गया। लेकिन बात नहीं बन पाई। मंटू और मंदी भगवान सिंह के साथ थे।

साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में उम्मीदवारों की बैठक

लेकिन महेंद्र सिंह चुनाव कराने पर अड़ गए। उन्होंने जात पात की बात कहते हुए चुनाव लड़ने की बात कही। सीजीपीसी संचालन समिति के नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरदयाल सिंह, दलजीत सिंह दल्ली, अमरजीत सिंह और तारा सिंह ने भी समझौता कराने का अथक प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।

साकची स्थित सीजीपीसी के कार्यालय में उम्मीदवारों की बैठक

अंत में निर्णय हुआ कि चुनाव होगा और उसी के बाद सीजीपीसी के अध्यक्ष का फैसला होगा। इसके बाद भगवान सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह जात पात की बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – सीजीपीएससी के चुनाव में 5 लोगों ने खरीदे थे पर्चे, 4 ने दाखिल किया नामांकन, गुरमुख सिंह मुखे का नहीं दाखिल हुआ पर्चा

इससे समाज एकजुट नहीं होता। बाबा जीवन सिंह का कार्यक्रम तीन गुट के लोग मानते हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह जात पात की बात कर समाज के हित में क्या काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें – सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के एक साथी को फोन पर महिला ने दी मुकदमे में फंसाने की धमकी, गोलमुरी थाने पहुंचे सिख समुदाय के लोग

You may also like
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा