Home > Business > पटना में एयरटेल ने शुरू कर दी 5जी सर्विस

पटना में एयरटेल ने शुरू कर दी 5जी सर्विस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, पटना : भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को पटना में 5G सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी है। बिहार, झारखंड और ओडिशा के भारती एयरटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुपम अरोड़ा ने 5G प्लस के शुभारंभ करने की घोषणा करते हुए कहा कि एयरटेल के ग्राहक मौजूदा 4G स्पीड से 30 गुना अधिक की गति के साथ एक अत्यंत तेज नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की गुजरात हाईकोर्ट के जज का तबादला पटना करने की सिफारिश

एयरटेल पूरे शहर में इसका विस्तार कर रहा है। ग्राहक गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सेवा का प्रयोग कर सकेंगे। अनुपम अरोड़ा ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से एयरटेल 5G प्लस ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 5 प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – पटना में जदयू कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने जमकर हुआ बवाल, बैरंग वापस लौटे राष्ट्रीय अध्यक्ष

जब तक यह सेवा विधिवत रूप से शुरू नहीं हो जाती। उन्होंने बताया कि ये सेवाएं पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, बैली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया आदि स्थानों पर अभी उपलब्ध है। धीरे-धीरे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर भी 5G प्लस सेवा उपलब्ध है।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Anant Singh : बिहार में अनंत सिंह पर जेडीयू का बड़ा एक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

1 Response

  1. Pingback : उलीडीह में न्यू सुभाष कॉलोनी में एक घर से लैपटाप चोरी – News Bee

Leave a Reply