Home > India > सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की गुजरात हाईकोर्ट के जज का तबादला पटना करने की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की गुजरात हाईकोर्ट के जज का तबादला पटना करने की सिफारिश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जज विपुल मनुभाई पंचोली का ट्रांसफर पटना हाईकोर्ट करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर सोमवार को अपलोड किए गए बयान के अनुसार कॉलेजियम ने यह सिफारिश 29 सितंबर को हुई बैठक में की थी। इस बयान में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 29 सितंबर को आयोजित बैठक में गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली का तबादला पटना हाईकोर्ट करने की सिफारिश की है। इस साल सितंबर में कॉलेजियम की अध्यक्षता तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश उमेश ललित ने की थी। न्यायमूर्ति ललित 8 नवंबर को रिटायर हो गए हैं‌।

You may also like
Jamshedpur leaders in Bihar election
बिहार में पहले चरण के चुनाव में महागठबंधन का पलड़ा भारी, प्रचार के लिए जमशेदपुर से भी गए हैं कांग्रेसी नेता
Jharkhand ADJ : बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी नहीं मिली तो झारखंड की महिला ADJ ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा 
विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला विधायक को ऐसा क्या बोला कि मच गया हंगामा-लगे हाय-हाय के नारे
भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण में शामिल होने अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया रोड शो

Leave a Reply