Home > Business > यूनियन नेताओं के विरोध के बाद अब 29 नवंबर को ही टाटा मोटर्स में होगा ब्लॉक क्लोजर, 28 को खुली रहेगी कंपनी

यूनियन नेताओं के विरोध के बाद अब 29 नवंबर को ही टाटा मोटर्स में होगा ब्लॉक क्लोजर, 28 को खुली रहेगी कंपनी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने पहले 28 और 29 नवंबर को ब्लॉक क्लोजर का आदेश जारी किया था। लेकिन बाद में कर्मचारियों के विरोध के बाद अब एक ही दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें –टाटा मोटर्स में 28 और 29 नवंबर को होगा ब्लॉक क्लोजर, प्रबंधन ने जारी किया आदेश

यह ब्लॉक क्लोजर 29 नवंबर मंगलवार को होगा। टाटा मोटर्स प्रबंधन ने इस संबंध में नया आदेश शनिवार को जारी कर दिया है। गौरतलब है कि ब्लॉक क्लोजर वाले दिन कर्मचारियों को आधे दिन का वेतन मिलता है। इसलिए कर्मचारी ब्लॉक क्लोजर का विरोध करते हैं।

इसे भी पढ़ें –बिष्टुपुर पुलिस ने टाटा स्टील में नौकरी दिलाने के नाम पर युक्ति 25 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल



You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा