Home > Crime > मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के बिरसा रोड पर मजदूर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के बिरसा रोड पर मजदूर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के रहने वाले दीनू सोय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उलीडीह थाना के एएसआई

लोगों का कहना है कि दीनू सोय ने खपरैल की छत के बांस में रस्सी बांधकर फांसी लगाई है। घटना की जानकारी मिलने पर दीनू सोय की बहन भी घटनास्थल पर पहुंची। दीनू सोय की बहन ने बताया कि दीनू सोय मजदूरी का काम करता था। उसकी मां भी मजदूरी का काम करती है। बुधवार की सुबह मां मजदूरी पर चली गई थी। दीनू घर पर अकेला था। तभी उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि उसने फांसी क्यों लगाई है।

घटना के बारे में बता रही युवक की बहन


You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply