Home > Jamshedpur > 8 नवंबर को शहर में गुरु नानक जयंती के मौके पर निकलेगा नगर कीर्तन, बैठक में बांटी गई जिम्मेदारी

8 नवंबर को शहर में गुरु नानक जयंती के मौके पर निकलेगा नगर कीर्तन, बैठक में बांटी गई जिम्मेदारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : 8 नवंबर को जमशेदपुर में धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन निकालने की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से जुगसलाई के गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दी गई है। नगर कीर्तन को लेकर बुधवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में पांच मेंबरी कमेटी ने नगर कीर्तन धूमधाम से निकालने पर मंथन किया। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने अपनी सहमति और सलाह दी। पांच मेंबरी कमेटी के सदस्य नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन निकालने की जिम्मेदारियां अच्छे ढंग से बांटी गई हैं। सभी लोग अपना अपना काम करेंगे। सत्संग सभा और स्कूल के बच्चों को लाटरी के जरिए नंबर बांटा गया। पालकी साहिब की सेवा अकाली दल जमशेदपुर को दी गई है। नगर कीर्तन कंट्रोलिंग की सेवा सेंट्रल सिख नौजवान सभा को दी गई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply