Home > Crime > बागबेड़ा के प्रधान टोला में पुआल से लदे वाहन में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल ने बुझाई

बागबेड़ा के प्रधान टोला में पुआल से लदे वाहन में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल ने बुझाई

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा के प्रधान टोला में मंगलवार को पुआल से लदे वाहन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग धू-धू कर जल रही थी। लोग घबरा गए कि कहीं उनके घरों में आग लग गई तो क्या होगा। फौरन इसकी सूचना बागबेड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बागबेड़ा थाना के दरोगा ने बताया कि कोवाली से पिकअप वैन पर पुआल लादकर लाया गया था। यह पुआल कालियाडीह गौशाला ले जाया जा रहा था। जब वाहन प्रधान टोला से गुजर रहा था। तभी बगल के ट्रांसफार्मर में इस स्पार्किंग हुई। स्पार्किंग के दौरान निकली चिंगारी पुआल पर गिरी। इससे पुआल धू धू कर जलने लगा। कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। बताते हैं कि जब पुआल जलने लगा तो लोगों ने शोर मचाकर ड्राइवर को आग लगने की जानकारी दी। तो ड्राइवर ने गाड़ी साइड में खड़ी कर दी और वह उतर गया था। पुलिस का कहना है कि लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply